दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास एव पुनर्वासन योजना हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं से मांगे गये आवेदन
बहराइच 24 जनवरी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने बताया कि ’’दिव्यांगजन के सर्वांगीण पुनर्वासन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता’’ योजनान्तर्गत अर्ली इण्टरवेंशन सेन्टर, डे केयर सेन्टर/प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, जूनियर, हाईस्कूल स्तर तक के विशेष विद्यालयों के संचालन, कौशल विकास (अधिकतम 04 ट्रेड तथा न्यूनतम 02 टेªड), पाठ्य सामग्री विकास एवं पुस्तकालयों का संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों को सहायता अनुदान प्रदान किए जाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अन्तर्गत पंजीकृत प्रदेश के स्वैच्छिक संगठन जो सम्बन्धित क्षेत्र में अनुभव तथा उक्त योजना हेतु पात्रता रखते हों विभाग की वेबसाइट यूपीएचडब्लूडी डाट जीओवी डाट इन योजना से सम्बन्धित कार्यकारी आदेश/दिशा निर्देश व आवेदन पत्र डाउनलोड भरे हुए आवेदन पत्र 30 जनवरी 2026 तक 02 प्रतियों में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बहराइच के कार्यालय में जमा कर सकते हैं तथा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः