07 वाहनों का किया गया चालान 

07 वाहनों का किया गया चालान

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन द्वारा दिनॉक 31.12.2025 के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एवं यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए मड़वा नगर टोल प्लाजा, पटेल चौराहा एवं पॉलीटेक्निक चौराहा आदि पर वाहन चालकों रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप, ओवरलोड बसों एवं सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति वाहन चालको एवं आम जनमानस को जागरूक करते हुए पैम्फ्लेट/लीफलेट का वितरण किया गया साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप न लगे पाए गए कुल 07 वाहनों का चालान किया गया।

 

उक्त कार्यक्रम में सुरेश कुमार मौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्री/मालकर अधिकारी, यातायात पुलिस के कर्मचारी एवं प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहें।