लूट के मामले का सफल अनावरण, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

लूट के मामले का सफल अनावरण, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर, थाना दुधारा पुलिस ने लूट के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट का माल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त परवेज पुत्र शहाबुद्दीन निवासी ढ़ोढ़या थाना दुधारा है। उसके पास से 4 जोड़ा कान का झाला पीली धातु (वजन 17.365 ग्राम), 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस 315 बोर और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने 31 दिसंबर 2025 को लोहरौली ठाकुराई बाजार में प्रकाश ज्वेलर्स की दुकान से जेवर लूटने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 02/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया था।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविन्द शर्मा, उ0नि0 वीर बहादुर यादव, हे0का0 राजेश प्रसाद, हे0का0 प्रदीप सिंह, का0 रंजन कुमार सिंह, का0 भूपेन्द्र दूबे और का0 दीपक सिंह शामिल थे।