वक्फ सम्पत्तियों का विवरण दर्ज कराने की समयावधि में हुआ परिवर्तन
बहराइच 01 जनवरी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. खालिद ने बताया कि जनपद बहराइच के सुन्नी एवं शिया वक्फ सम्पत्तियों के मुतवल्लियों को सूचित किया जाता है कि उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पंजीकृत वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड किये जाने हेतु मा. उ.प्र. वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ के आदेश 10 दिसम्बर 2025 द्वारा पुनः छः माह का समय बढ़ाया गया है, जिसके समादर में उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल, 2025 को पुनः वक्फ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड किये जाने हेतु खोल दिया गया है तथा यह उल्लेख किया गया है कि मेकर चेकर अप्रूवर प्रक्रिया को आसानी से पूरा करने के लिए बोर्ड कार्यालय द्वारा मेकर हेतु 15 फरवरी 2026, चेकर हेतु 15 अपै्रल 2026 तथा अप्रूवर हेतु 15 जून 2026 तक की समयावधि निर्धारित की गयी है। उन्होनें बताया कि उ.प्र. सुन्नी/शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा भी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु अप्रूवर, चेकर, मेकर व कोऑर्डिनेटर नामित किये गये हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड कराये जाने के सम्बन्ध में कार्यालय स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है जिसमें सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ, मो.नं 9758072117 एवं वक्फ निरीक्षक मो.नं 8299415241 को डेस्क प्रभारी नामित किया गया है। बोर्ड द्वारा नियुक्त मुतवल्ली/कोऑर्डिनेटरों को निर्देशित किया जाता है कि बोर्ड के निर्देशानुसार वक्फ सम्पत्तियों का सम्पूर्ण विवरण पोर्टल पर समयान्तर्गत फीड कराना सुनिश्चित करें।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः