बीडीओ ने किया गोआश्रय का निरीक्षण, ठंडक से बचाव के दिये निर्देश।

पौली। विकास खण्ड पौली में बृहस्पतिवार को सरकार द्वारा  संचालित अस्थायी और स्थाई गोवंश आश्रय केन्द्रो  का बीडीओ ने किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान  गोवंशों को ठंडक से बचाने की कड़ी हिदायत दी गई । पशुओं का सही ढंग से देखभाल  करने के साथ-साथ  बैठने के स्थान पर बिछावन व  जूट के बोरे का ओढ़ना आदि की व्यवस्था करने की चेतावनी दी ।
जानकारी के अनुसार बीडीओ श्वेता वर्मा द्वारा  ब्लॉक क्षेत्र में संचालित दो अस्थाई और एक बृहद गौशाला मझौरा का  दौरा किया
निरीक्षण के दौरान गो आश्रयों पर मौजूद जिम्मेदारों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि जानवरो को भोजन के साथ साथ ठंड से बचाने के हर प्रयास किया जाय ।
 गौशाला के जिम्मेदार सचिव ग्राम प्रधान और केयरटेकर को साफ सफाई के साथ -साथ पशुओं की देख-रेख चुस्त-दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान खरचा में मौके पर 42 पशु मौजूद मिले
इसी तरह ग्राम पंचायत कोहलवा गौशाला में 18 पशु मौजूद मिले। इसी क्रम में
मझौरा गौशाला में 95 मौजूद मिले ।
इस मौके पर गुलाब चन्द, चंदशेखर यादव,हजारी बालकेश,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।