कर्मियों को गुमराह कर हुई रजिस्ट्री, उप निबंधक से स्टांप चोरी की शिकायत

कर्मियों को गुमराह कर हुई रजिस्ट्री, उप निबंधक से स्टांप चोरी की शिकायत

रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। हरैया तहसील क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी वंश गोपाल पांडेय ने उप निबंधक को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर रजिस्ट्री के दौरान स्टांप चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में वंश गोपाल पांडेय ने बताया कि भानपुर तहसील क्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव निवासी एक व्यक्ति ने मधवपुर में भूमि का क्रय किया है। जिसमें मौके पर खड़ंजा मार्ग को नहीं दिखाया गया है। इसके साथ ही स्टाम्प की कमी की गई है। इन दोनों कार्यों से राजस्व का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।साथ ही वंश गोपाल पांडेय ने बताया कि वह दो भाई है। उनके भाई ने अपने हिस्से की जमीन पूर्व में एक व्यक्ति को बेच दिया था। इसके बाद जिस व्यक्ति ने उस जमीन को खरीदा था उसने एक दूसरे व्यक्ति को जमीन बेच दिया है। लेकिन कर्मियों को गुजराह कर दस्तावेज उसकी चौहद्दी गलत दर्ज कराई गई है। सहखातेदार होने के कारण वंश गोपाल पांडेय का चक प्रभावित हो रहा है। जब उन्होंने उस व्यक्ति से चौहद्दी सही कराने की बात की तो उसने धमकी देते हुए कहा कि जैसे रजिस्ट्री हुई है उसी पर कब्जा करेंगे। वंश बहादुर पांडेय के कहा कि यदि तहसील पर सुनवाई नहीं हुई तो वह जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।