भागवत कथा का सातवां दिन: प्रतापगढ़ में वृंदावन के शास्त्री ने सुनाई कथा, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
सरसी में चल रही साप्ताहिक भागवत कथा के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वृंदावन से आए डॉ. शिवेश शास्त्री महाराज ने कथा का वाचन किया। डॉ. शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य जीवन में भागवत कथा का श्रवण करने से पापों का क्षय होता है। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में पूजा-पाठ के लिए समय के अभाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है और मन का शुद्धीकरण होता है। उन्होंने सभी से भागवत कथा सुनने का आग्रह किया। कथा के दौरान हुए प्रभु कीर्तन में भी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साप्ताहिक कथा का समापन 10 दिसंबर को होगा, जिसके बाद उसी दिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर जजमान मुन्ना सिंह, कुलदीप सिंह, प्रियांशु, गुल्लू, रजनीश पाल, आयुष यादव, रविंद्र पाल सहित कई अन्य श्रद्धालु और आयोजक मौजूद रहे।