बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) गुरुवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल, मधुपुरम्, वाल्टरगंज, बस्ती में बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल-परिधान प्रतियोगिता (फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता) का आयोजन हुआ, जिसमें 210 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उक्त प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय प्रबंधक महोदय श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं माननीया निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह जी के कर-कमलों से माँ सरस्वती, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं विद्यालय संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मधुरानी सिंह जी के चित्रानावरण, माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की होनहार एवं प्रतिभाशाली बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनोहारी प्रस्तुति की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति एवं संगीत से सराबोर हो उठा।
इसके बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक एवं आकर्षक परिधानों का प्रदर्शन किया गया। सुसज्जित परिधानों में खिले हुए चेहरे और आत्मविश्वास से भरे कदम-ताल बरबस ही सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे।
प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायकों द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार विभिन्न कक्षाओं से निम्न प्रतिभागी विजयी रहे—
Nursery से आश्विन प्रथम, हर्षाली व आदित्य द्वितीय, L.K.G. ‘A’ से जयांशु व अनन्या पाण्डेय प्रथम तथा तनीसी द्वितीय स्थान पर रही ।L.K.G. B से आध्या प्रथम व सृष्टि दूसरे स्थान पर रही । U.K.G. ‘A’ से गाजी प्रथम तथा शानवी व मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रही । U.K.G. ‘B’ से अक्षत प्रथम तथा ईशानी द्वितीय स्थान पर रही । कक्ष 1st ‘A’ से प्रकृति प्रथम व आर्य और दीपाक्षी द्वितीय स्थान पर रही । 1st ‘B’ से विवान जयसवाल प्रथम व आस्था और अविका द्वितीय स्थान पर रही । 2nd ‘A’ से आरोही व आराध्या वर्मा क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही । 2nd ‘B’ से अविरल व अदिति मिश्रा क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही । कक्षा 3rd से आयत और अनामिका प्रथम व देव भट्ट और प्रांजल द्वितीय स्थान पर रही । 4th ‘A’ से छवि प्रथम व अनन्या चौधरी और उमंग द्वितीय स्थान पर रही । कक्षा 4th ‘B’ से यशवीर प्रथम तथा सान्वी व आराध्या जायसवाल द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 5th ‘A’ से परी अग्रहरी प्रथम तथा रिया द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा 5th ‘B’ से वेदांत प्रथम व अनुग्रह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर माननीय प्रबंधक महोदय श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी ने सभी विजेताओं एवं प्रतियोगिता में प्रतिभा कर रहे सभी बच्चों को हार्दिक बधाई दी तथा इस प्रकार की प्रतियोगिता से होने वाली संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लबों पर विस्तार पूर्वक विचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को अपने ओजस्वी विचारों से ऊंचाई प्रदान करते हुए माननीया निदेशिका महोदया श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने व्यक्तित्व के बहुआयामी विकास में इस प्रकार की प्रतियोगिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं ज्ञापित की।
इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए ‘फेट प्रतियोगिता’ का आयोजन शानदार ढंग से किया गया, जिसमे शिक्षकों द्वारा अनेक प्रकार के ‘सुखाद्य स्टाल’ लगाए गए जिसका छात्र-छात्राओं ने भरपूर आनंद उठाया । बच्चो की ख़ुशी व उत्साह देखते ही बन रहा था । बाल दिवस का वास्तविक आनंद लेते हुए बच्चो का माहौल पूरे चरम उत्साह पर था । इस प्रकार बच्चो ने स्वाद, स्वास्थ्य, और स्वच्छता का व्यावहारिक प्रयोग देअखने के साथ इस उत्सव का भरपूर मनोरंजन व आनंद लिया ।
कार्यक्रम के समापन संबोधन में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह जी ने सभी विजेताओं प्रतिभागियों निर्णायक मंडल तथा समस्त सहयोगी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
निर्णायक मंडली में श्रीमती स्नेह लता पाठक एवं सुश्री अंकिता पाण्डेय ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया । विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों की सराहनीय व सक्रिय भूमिका रही।