सेवानिवृत्त होने वाले क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर सहित कुल 06 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी गण को उपहार भेंट कर दी गई विदाई

आज दिनांक 31.08.2025 को क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय सहित कुल 06 पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर “पुलिस लाइन सभागार” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय को पुष्प गुच्छ भेंट कर पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न साथ ही श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट किया गया । इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा उ0नि0 कैलाश प्रसाद, उ0नि0 प्रह्लाद प्रसाद, उ0नि0 वशिष्ठ यादव, मु0आ0 चालक पहलवान सिंह, मु0आ0 सुरेन्द्र प्रधान को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण के परिजन उपस्थित रहे।