बस्ती (दैनिक अनुराग लक्ष्य ) भारत स्काउट गाइड ग्रेंड फिनाले डायमण्ड जुबली जम्बूरी एवं 19वीं नेशनल जम्बूरी उत्तर प्रदेश 2025 में जनपद के परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत 16 स्काउट और 16 गाइड कुल 32 प्रतिभागियों को प्रतिभाग करवाया जायेगा यह विचार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती अनूप कुमार ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर साझा किया कहा कि इस प्रकार के आयोजन में शामिल होने पर बच्चों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है, नेशनल जम्बूरी में कई राज्यों की संस्कृति को करीब से बच्चों को देखने और सीखने का मौका मिलता है, तैयारी बैठक में सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों से अपने अपने विकास क्षेत्रों से प्रतिभागियों को प्रतिभाग कराने के लिए कहा, खण्ड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया विजय आनंद, खण्ड शिक्षा अधिकारी परशुरामपुर ओमकार नाथ वर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी कप्तानगंज, बहादुरपुर प्रभात कुमार श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी विक्रमजोत ममता सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ अनिल कुमार मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी रुधौली अशोक कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी बस्ती सदर विनोद कुमार त्रिपाठी, खण्ड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी साऊँघाट व रामनगर, खण्ड़ शिक्षा अधिकारी कुदरहा छनमन प्रसाद गोड़, खण्ड शिक्षा अधिकारी गौर बड़कऊ वर्मा, जनपदीय स्काउट शिक्षक लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, सिद्धान्त प्रजापति, दिव्याश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।