प्रतिभाशाली बच्चों का किया गया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब सतना की प्रेसिडेंट सुनीता गुप्ता और उनकी टीम ने दिनांक सोलह जुलाई को वेंकट वन विद्यालय के छात्रों को उनकी प्रतिभा पेपर से उपयोगी बैग्स(थैले) बनाने पर सम्मानित किया और वृक्षारोपण भी किया ।इस अवसर पर इनरव्हील क्लब सतना की प्रेसिडेंट सुनीता गुप्ता,वाइस प्रेसिडेंट सविता गोयल,पूर्व प्रेसीडेंट उमा मिश्रा, सेकेट्री पूर्णिमा गर्ग,एडिटर ममता श्रवण अग्रवाल एवं विद्यालय के प्रिंसिपल कमलेश सिंह, एन सी सी अधिकारी राकेश त्रिपाठी ,केमेस्ट्री टीचर रामानुज पाठक,इको प्रभारी शिवेंद्र मिश्रा जी उपस्थित रहे।