आग बुझाते समय किसान की झुलस कर मृत्यु

बस्ती: दुबौलिया थानाक्षेत्र के चुइलकाजी गांव में किसान की आग से झुलस कर मृत्यु हो गई। किसान 58 वर्षीय बाबूराम प्रजापति बुधवार की रात्रि में करीब 11 बजे अपने गन्ने के खेत में पेड़ी लगी आग को बुझाने गए थे। अचानक वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। और मौके पर ही उनकी मृत्यु हाे गई। घटना का पता स्वजन तब चला जब वह देर रात खेत से वापस घर नहीं लौटे तो घर के लोग उनको खोजने खेत के पास गए तो उनका मृत शव वहां पड़ा मिला। मृतक बाबूराम की पत्नी सम्पता देवी एवं लड़की सोनमती साथ रहतीं हैं। उनका बेटा रामावतार दिल्ली में रहकर तैयारी यूपीएससी की कर रहा है। घटना के वक्त मृतक की पत्नी संपता देवी घर पर नहीं थीं वह अपने मायके गई हुई थी। सीओ कलवारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि दुबौलिया पुलिस ने गुरुवार को शव का पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलु पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। अचानक हुई इस घटना को लेकर गांव में मातम छाया हुआ है।