बस्ती: लालगंज थानाक्षेत्र के कोप गांव निवासी 17 वर्षीय अखिलेश पुत्र कृपाशंकर चौधरी ने मंगलवार को दिन में करीब साढ़े 12 बजे लालगंज पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दिया। मौके पर ग्रामीणों ने नदी में डूब रहे किशोर को बाहर निकाल लिया। पता चला कि उसके पट्टीदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यूपी 112 को काल करके बुलाया था। आरोप है पीआरवी टीम ने किशोर के साथ बदसलूकी की थी। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधाैली ने बताया कि किशोर की शिकायत की जांच की गई यूपी 112 की ओर से कोई बदसलूकी की बात सामने नहीं आई है। लालगंज पुलिस ने दो पक्षों के बीच हुए विवाद में विधिक कार्रवाई की है।