स्वास्थ्य शरीर अमूल्य निधि : डा पंकज सिंह

बस्ती – महिला पी जी कॉलेज बस्ती में प्रचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर आज बौद्धिक सत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्ती जनपद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ पंकज सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर गुरु वशिष्ठ स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कालेज बस्ती ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुवर पाण्डेय ने किया । मुख्य अतिथि डॉक्टर पंकज सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में तनाव, परीक्षा का तनाव, सकारात्मक और सृजनात्मक सोच अपनाकर दूर करे, क्योंकि स्वास्थ्य शरीर जीवन की अमूल्य निधि है। मानव स्वास्थ्य से देश और समाज की प्रगति को गति प्रदान होती है। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने अपनी-अपनी समस्याएं डॉक्टर पंकज सिंह को बताई जिसका बहुत ही प्रभावशाली समाधान / काउंसलिंग डॉ पंकज सिंह द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा पंकज सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु समस्त स्वयं सेविकाओं को पेन देकर सम्मानित उत्साह एवं उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ रघुवर पाण्डेय ने किया ।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से गिरिजा नंद राव , नेहा श्रीवास्तव मोनी पाण्डेय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं ।