पत्रकार की हत्या

सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज दोपहर में वह बाइक से कहीं जा रहे थे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी।

राघवेंद्र के गिरते ही हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां उनकी मौत हो गई।

परिवार के लोगों का कहना है कि 10 दिन पहले उनकी खबरों को लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पति की हत्या की खबर सुनकर पत्नी बदहवास हैं।