जिलाधिकारी ने नगर पंचायत रुधौली के अधिशासी अधिकारी को किया सम्मानित

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने नगर पंचायत रुधौली के अधिशासी अधिकारी श्रीमती कीर्ति सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज और शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, और उनका सशक्तिकरण देश की प्रगति के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। महिला अधिकारों पर जोर दिया।