काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच ( पंजीकृत) की 148 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनाया गया। 

———————————————

वाराणसी, काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच पंजीकृत, वाराणसी की साप्ताहिक 148 वीं गोष्ठी शनिवार को मेरे कार्यालय श्रीवास्तव म्युचुअल फंड सनबीम लहरतारा, यादव कटरा चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में हर्षोल्लास से धूमधाम से मनाया गया।

 

इस गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अकलाक खान भारतीय,मुख्य अतिथि अवधेश मिश्र मधुक, संचालन श्री मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती वंदना विमल बिहारी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

 

आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, गणेश सिंह प्रहरी, अखलाक खान भारतीय, टोपी बनारसी, जुनैद कबीर, रामनारायण पाण्डेय, सत्यनारायण जी, व किशन यादव इत्यादि रहे।

 

अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्था के मीडिया प्रभारी टोपी बनारसी, ने किया , उसके उपरांत गोष्ठी को अल्पाहार के बाद विश्राम दिया गया।

 

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, (पंजीकृत) वाराणसी,