गोे तस्करों को वाहन देने वाला गिरफ्तार

 

बस्ती। थाना लालगंज पुलिस टीम, एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में गो-तस्करी में वाहन उपलब्ध कराने वाले वाहन स्वामी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर महादेवा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गो तस्करों द्वारा फेके गए वाहन के कागजात को ढूढते समय उसे हिरासत में लिया गया। बिहार राज्य केगोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के फतहा निवासी वाहन स्वामी मो. फैयाज की गिरफ्तारी बाद इसकी सूचना फोन पर उसकी पत्नी को दी गई। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस ने उसे न्यायालय रवाना किया।