पौली।
विकास खण्ड पौली के दो ग्राम पंचायत शनिचरा बाजार और उदहा का निरीक्षण सोमवार को डीपीआरओ मनोज यादव ने पंचायत भवन और आरअआरसी सेंटर का निरीक्षण किया।
पंचायत सचिवों को अपने काम के प्रति निष्ठा इमानदारी पूर्वक समय से काम को पूरा करने की हिदायत दिया कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वालो के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जायेगी।
शनिचरा में अपूर्ण आर आरसी सेंटर को पूर्ण कराने को कहा और पंचायत भवन पर पंचायत सचिव बैठे सभी कार्य समय से निपटाने को कहा साथ ही साथ सभी कर्मियों को कार्यालय पर निर्धारित समय सीमा पर उपस्थित होने की चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जाएगी।
उदहा में पंचायत भवन का निरीक्षण किया कार्य के प्रति संतुष्ट रहे। इस मौके पर एडीओ पंचायत सभाजीत यादव अश्वनी गौतम, पिंटू यादव, रामदवन आलोक दुबे,पवन कुमार मौजूद रहे।