बलिया : घर के बाहर मिला पति-पत्नी का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

बलिया ,उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में एक घर के बाहर सड़क किनारे पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब डायल 112 को सूचना मिली कि सड़क किनारे श्यामलाल चौरसिया (62 वर्ष) और उनकी पत्नी के शव पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112, खेजुरी थाना प्रभारी, और सिकंदरपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, दोनों के शरीर पर धारदार हथियार के प्रहार के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी ओमवीर सिंह ने कहा :  दोनों शव सड़क किनारे पड़े मिले हैं। गांव वालों से पूछताछ में अभी तक किसी प्रकार की दुश्मनी या विवाद की जानकारी नहीं मिली है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए स्वॉट टीम, सर्विलांस टीम, और अन्य टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
गांव में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।