दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत अंशुमान मित्रा को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यालय अयोध्या में मनाया गया जीत का जश्न। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है, जो 27 साल बाद हुई है। इस जीत के उपलक्ष्य में, भाजपा के नेता अभय सिंह ने महानगर मीडिया सह प्रभारी अंशुमान मित्रा जी को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। इस कार्यक्रम में डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, सचिन सरीन, गोविंद मौर्य और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती को दर्शाती है।