महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी धर्मेंद्र सिंह के साथ जी-तोड़ मेहनत करने वाले ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की टीम ने भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की ऐतिहासिक विजय पर दिल खोल कर किया खुशी का इजहार। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही व्हाट्सएप प्रत्याशी चंद्रभान पासवान को गोद में उठाकर झूमे ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह।इस दौरान उनके साथ मौजूद प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भी भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को गले लगा कर दी शुभकामना और बधाई।चुनाव परिणाम आने के बाद ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह का बयान,मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत मिल्कीपुर के देवतुल्य मतदाताओं की जीत है। देवतुल्य मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में किए गए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर लगाई है मुहर।देवतुल्य मतदाताओं के विश्वास पर खरी उतरेगी भाजपा।भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की जीत के बाद अब विकास की बाकी योजनाओं को भी किया जाएगा पूरा।जिले का आदर्श क्षेत्र बनेगा मिल्कीपुर।