महाकुम्भ में जारी है स्काउट गाइड का सेवा शिविर-सितारा त्यागी

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड महानगर लखनऊ के प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार के निर्देश पर, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सितारा त्यागी के देख रेख में महाकुम्भ मेले में सेवा शिविर कार्यालय स्काउट गाइड के माध्यम से मेलार्थियों के लिए सेवा कार्य निरन्तर जारी है, बस्ती, गोरखपुर, झाँसी देवीपाटन मण्डलव के स्काउट गाइड रोवर रेंजर भीड़ नियंत्रण, बुजुर्गों और बीमार लोगों के सहयोग के लिए हर वक्त योगदान दे रहे हैं, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्विवेदी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट राकेश कुमार सैनी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट राजेश कुमार प्रजापति, प्रदेश मुख्यालय से नियुक्त स्टाफ के रूप में लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त गाइड केसरी मिश्रा के साथ साथ, जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक पाण्डेय, वन्दना कुशवाहा, बस्ती मण्डल से जिला संगठन आयुक्त स्काउट रमेश चंद्र यादव, जिला संगठन आयुक्त गाइड बबिता, विकास कुमार, शिवकांत, जीशान, नयन, अमित पटेल, आदित्य शर्मा, सोनू, अमित, रितेश निरंजन आदि लोग योगदान दे रहे हैं।