मार्निंग वाक करने गए व्यक्ति की बाइक चुरा ले गए चोर

 

बस्ती। औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र में मार्निंग वाक करने गए व्यक्ति की बाइक चोर चुरा ले गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलगड़ी मिश्रौलिया कोठी निवासी हरिमोहन प्रसाद शुक्ल के अनुसार वे तीन फरवरी को उद्यान केन्द्र के पास स्थित शिव मंदिर के सामने अपनी हीरो स्पलेंडर बाइक खड़ी कर उद्यान में टहलने चले गए। इस बीच मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा कर चम्पत हो गया। टहल कर वापस लौटने के बाद बाइक गायब देख पहले उन्होंने आस पास खोजबीन किया, लेकिन जब बाइक का पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को बाइक चोरी की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।