बस्ती, महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में “गणतंत्र दिवस” एवं “विकास व विरासत प्रगति पर उत्तर प्रदेश” (पोस्टर प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक उत्सव) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के माध्यम से किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा झंडा गीत एवं नारा लगाया गया। इसके पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी द्वारा संकल्प दिलाया गया, साथ ही उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश को सबके समक्ष प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात् महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी द्वारा सरस्वती माता के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिसके पश्चात् महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् महाविद्यालय की छात्रा चांदनी द्वारा कविता, मासूम व उसके साथियों द्वारा देश गीत, नैन्सी द्वारा भाषण, अंजलि द्वारा देश गीत, मासूम द्वारा देश गीत, नैन्सी द्वारा देश गीत, निष्ठा द्वारा देश गीत, पलक द्वारा भाषण, शिवांगी द्वारा कविता एवं प्रतिभा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। तदोपरांत कार्यक्रम के द्वितीय खण्ड “विकास व विरासत प्रगति पर उत्तर प्रदेश” (पोस्टर प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक उत्सव) की तरफ बढ़ते हुए महाविद्यालय की छात्रा निष्ठा व उसके साथियों द्वारा कजरी की प्रस्तुति की गयी। तत्पश्चात् सरिता द्वारा भाषण, मासूम व निष्ठा द्वारा लोकगीत, कुलसुम बानो व उसके साथियों द्वारा सोहर एवं सविता व उसके साथियों द्वारा कजरी के रूप में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ,इसके पश्चात् महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉ0 कमलेश पाण्डेय द्वारा संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया, डॉ0 रूचि श्रीवास्तव द्वारा उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत पर प्रकाश डाला, साथ ही डाॅ0 नूतन यादव व डॉ0 वीना सिंह के सहयोग से देश गीत प्रस्तुत किया, डॉ0 वीना सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला, डॉ0 सीमा सिंह द्वारा देश की महान विभूतियों के योगदान पर प्रकाश डाला गया, डॉ0 स्मिता सिंह द्वारा राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका को प्रस्तुत किया गया एवं श्री सूर्या उपाध्याय द्वारा उत्तर प्रदेश की नाट्य कला की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के समापन सत्र के अन्तर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी ने अध्यक्षीय उद्बोधन के अन्तर्गत संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन डॉ0 सुधा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 रघुवर पांडेय, डॉ0 नूतन यादव, डॉ0 वीना सिंह, डॉ0 स्मिता सिंह, डॉ0 सुहासिनी सिंह, डॉ0 रूचि श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉ0 संतोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ0 कमलेश पाण्डेय, डॉ0 प्रियंका मिश्रा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कु0 मोनी पाण्डेय, श्री दुर्गेश गुप्ता, समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राऐं उपस्थित रहीं।