निर्माण कार्य मानकविहीन

रिपोर्ट – पवन गुप्ता

नौतनवा (महराजगंज) महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद नौतनवा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हो रहे बाउंड्रीवॉल और पंप हाउस निर्माण में मानकविहीन तथा घटिया स्तर की सामग्री प्रयोग कर बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग किये जाने का आरोप लगया।

उक्त आरोप भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,लखनऊ, नगर विकास मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,मुख्य सचिव, जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत किया है। शिकायत पत्र में लिखा है की बाउंड्रीवाल निर्माण में सेमा ईट और भाट (बालु) व अन्य निर्माण सामग्री जो मानक विहीन है का प्रयोग कर लाखों रुपयों के सरकारी धन का भ्रष्टाचार कर लूटने का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य तकनीकी एजेंसी से जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही करने और सरकारी धन की रिकवरी कराई जाये।