पौधारोपण करना चाहिए यह एक पुनीत कार्य – रंजन कुमार सचिव

अंबेडकर नगर –  जनपद अंबेडकर नगर के बृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 हेतु नामित नोडल अधिकारी रंजन कुमार सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिलाधिकारी अविनाश सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डी एफ ओ प्रणव जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ.सदानंद गुप्ता तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा की उपस्थिति में तहसील अकबरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहने मऊ में पूजन के उपरांत वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण जन आंदोलन का शुभारंभ किया गया। सभी अधिकारियों द्वारा एक एक पौधे लगाए गए। उन्होंने वहां पर लगे वृक्षों का अवलोकन भी किया। साथ ही साथ सहने मऊ में बने पंचायत भवन का भी जायजा लिया गया। वहां पर उपस्थित समूह की महिलाओं तथा छात्रों से वृक्षारोपण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। वृक्षारोपण महा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सचिव महोदय द्वारा पर्यावरण में विशेष योगदान देने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।’पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ों की रक्षा करें, जो भी पेड़ लगाए जा रहे हैं उनकी आगे देखभाल करते रहे।

जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी से अपील किया कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं।

“पर्यावरण योद्धा” से सम्मानित किए जाने वाले अधिकारी/ स्वैच्छिक संगठन/पर्यावरण प्रेमियों का विवरण

पर्यावरण योद्धा का नाम व पता

1. पवन जायसवाल, उप जिलाधिकारी अकबरपुर,अम्बेडकरनगर

2. राजन सुमन, अध्यक्ष, आर०पी०एस० चैरिटेबुल ट्रस्ट, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर

3. प्रवीण कुमार गुप्ता

यूथ आइकॉन एवं अध्यक्ष-युवान फाउण्डेशन, अम्बेडकरनगर

4. वीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ कप्तान सिंह, प्रदेश संयोजक, पर्यावरण जन जागरूकता अभियान, उ०प्र०,अम्बेडकरनगर

5. अशोक कुमार अग्रहरि, अध्यक्ष उद्योग संघ अकबरपुर, अम्बेडकरनगर,

6 जमाल अख्तर, सभासद, वार्ड नं0-22. हयातगंज, न०पा०प०, टाण्डा,अम्बेडकरनगर

7. श्रीमती शहनाज पत्नी श्री मुख्तार अहमद, ग्राम पंचायत-शहनेमऊ,

ब्लाक-अकबरपुर, अम्बेडकरनगर

वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं देख-रेख में सराहनीय कार्य हेतु सम्मानित किए जाने वाले सुरक्षा वाचरों का विवरण

1. सुनील मौर्या पुत्र श्री नन्दलाल मौर्या निवासी-सकरावल पश्चिम, टाण्डा, अम्बेडकरनगर

2. राजकुमार पाठक पुत्र राम सागर पाठक, निवासी ग्राम-खपुरा, पोस्ट-धमरूआ थाना- मालीपुर, अम्बेडकरगर

3. मुकेश कुमार पुत्र स्वo हरीराम निवासी ग्राम अरिया बाजार, अकबरपुर,अम्बेडकरनगर

4. इन्द्रजीत पुत्र बद्री, निवासी ग्राम व पोस्ट कवही अंजनपुर, तहसील-आलापुर अम्बेडकरनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *