बाइक सवारों ने स्कूली बस चालक का फोड़ा सिर

बस्ती: कोतवाली थानाक्षेत्र के पचपेड़िया के निकट बाइक सवार युवकों ने एक निजी स्कूल के बस ड्राइवर पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी निवासी संजय कालोनी, पांडेय बाजार थाना पुरानी बस्ती ने शहर कोतवाल को तहरीर देकर बताया उनके स्कूल के बस ड्राइवर अजहर खान निवासी आनंदनगर पतेलवा , कटरा बुधवार बच्चों बस से लेकर जा रहा था। रास्ते में खड़े बाइक सवार को हटने के लिए हार्न बजाया इसी बात से नाराज होकर बाइक सवारों ने बस चालक का सिर फोड़ दिया। शहर कोतवाल राना डीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।विधिक कार्रवाई के लिए बाइक नंबर व मौके पर सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।