अम्बेडकर नगर। सदस्य, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सर्किट हाउस अम्बेडकरनगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की गई, इसके साथ-साथ महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम भी आयोजित की गई। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, मारपीट, दहेज आदि के कुल 15 प्रकरण आये जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिय गये। सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव द्वारा समीक्षा बैठक में विभागों की प्रगति एवं कार्य कलापों की जानकारी लेते हुए सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर ले जाने के निर्देश दिये, एवं सभी वंचित एवं दुर्बल तबके को योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। इसके साथ-साथ पुलिस विभाग को महिला अपराध की घटनाओं पर तत्काल कार्यवाही करते हुये निस्तारित करने के निर्देश दिये। बैठक में डिप्टी सी०एम०ओ०, विक्रम कौशल समाज कल्याण अधिकारी, शुभम कुमार सी०ओ० टाण्डा, डा० तारावती प्रतिनिधि जिला विद्यालीय निरीक्षक, प्रभारी महिला थाना, राकेश कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, सेन्टर मैनेजर एवं समस्त कर्मचारी जिला प्रोबेशन कार्यालय उपस्थित रहे।