प्रयागराज। महाकुंभ में एनएसजी कमांडोज ने जमीन, आसमान और पानी में रिहर्सल किया। संगम में स्पीड बोट से उतरे कमांडो ने बंधकों को छुड़ाया।
मॉकड्रिल में एनएसजी, यूपी एटीएस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान शामिल रहे। यह संयुक्त अभ्यास 9 घंटे तक चला।
बोट क्लब पर मॉक ड्रिल में आतंकी हमले की स्थिति का सामना करने का अभ्यास किया गया। एनएसजी की टीमों ने दो दिशाओं से ऑपरेशन चलाकर बंधकों को मुक्त कराया और बम के खतरे से निपटा। एनएसजी कमांडो ने MP5, AK-47, कार्नर शॉट गन और ग्लॉक 17 जैसे आधुनिक हथियारों का प्रयोग किया। महाकुंभ में एनएसजी की पांच विशेष टुकड़ियां तैनात रहेंगी। MI-7 हेलिकॉप्टर भी तैनात रहेगा।