प्रशांत किशोर की बिगड़ी तबीयत

पटना  अनशन पर चल रहे प्रशांत किशोर की आज सुबह तबीयत बिगड़ गयी है। जानकारी के अनुसार उन्हें जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। फिलहाल प्रशांत किशोर के आवास पर एंबुलेंस पहुंच गयी है। बताया जा रहा है कि जन सुराज के कार्यकर्ता प्रशांत किशोर को लेकर अस्पताल जा रहे हैं, जहां डॉक्टर उनका समुचित इलाज करेंगे। बता दें, आज प्रशांत किशोर के अनशन का छठा दिन है।
बता दें आज प्रशांत किशोर ने पटना के शेखपुरा हाउस में जन सुराज पार्टी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जन सुराज के सदस्यों के साथ मिलकर आगे की योजना पर चर्चा की की जानी। इस बैठक में ही तय किया जाना था कि प्रशांत किशोर अब अपना अनशन किस स्थान पर जारी रखेंगे। लेकिन, उसके पहले ही प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गयी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।