बभनान बस्ती ।नगर पंचायत बभनान बाजार के वार्ड लोहिया नगर में बीती रात बभनान हरैया मार्ग से पूरब नहर पर बाइक सवार से भिड़ जाने पर चीनी मिल में काम करने वाले पच्चीस वर्षीय युवक की मौत हो गई।इस घटना से आक्रोशित इलाके के लोगों ने बभनान , हरैया मुख्य सड़क जाम कर दिया।जाम ग्यारह बजे से तीन बजे तक चला ।
घटनास्थल के अनुसार बीती रात मृतक साहुल यादव पुत्र समय प्रसाद यादव उम्र पच्चीस साल निवासी नगर पंचायत बभनान बाजार थाना पैकोलिया अपने खेत की सिंचाई करने जा रहा था कि नहर के रास्ते अज्ञात बाइक सवार से टक्कर हो गया। टक्कर इतना तेज हुआ कि मृतक का चेहरा तथा पैर बुरी तरह टूट गया। बाइक सवार भी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया।आवाज होने पर गांव के काफी लोग वहां जुट गए। तथा बाइक चालक की भी पिटाई कर दी जिसका भी सधन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। साथ ही साहुल को
अचेतावस्था में जिला अस्पताल भी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई।शव वापस लाकर बभनान हरैया मार्ग पर रख दिया।
सूचना पाते ही पैकोलिया पुलिस सहित सर्किल के पुलिस भी मौके पर पहुंचे।उप जिलाधिकारी हरैया विनोद कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर तकरीबन चार घंटे जमे रहे। सड़क पर स्थानीय लोगों के अलावा क्षेत्र से भी काफी संख्या में पंहुच गये। काफी संख्या में महिलाएं भी पंहुच कर मुआवजा की मांग करने लगी । मृतक बभनान चीनी मिल में मजदूरी करता था । तथा इसी पर परिवार के पालन का जिम्मा था।
मृतक के पिता समय प्रसाद पुत्र गिरधारीलाल की तहरीर पर पैकोलिया पुलिस ने अज्ञात बाइक के खिलाफ धारा मोटर व्हीकल एक्ट तथा लापरवाही केतहत मुकदमा पंजीकृत किया है। तथा शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है।
रास्ता बंद होने से गन्ना आपूर्ति करने वाली सभी गाडियां सड़क पर खड़ी रही ।शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद आवागमन चालू हो पाया।