बरामद 10 बोरी भारतीय यूरिया खाद व एक अदद आटो रिक्सा UP53KT3576 लावारिस 

नौतनवां (महराजगंज) नौतनवां थानान्तर्गत सम्पतिहा पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम कुरहवां के पास 10 बोरी यूरिया व एक अदद आटो रिक्शा लावारिस हालत में बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना के द्वारा नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थानो को *तस्करी के रोकथाम* के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नौतनवां थानान्तर्गत चौकी सम्पतिहा पुलिस गश्त के दौरान ग्राम कुरहवा के पास मुखबीर कि सूचना पर बरामद *10 बोरी भारतीय यूरिया* व एक अदद आटो रिक्सा UP53KT3576 लावारिस हालत में बरामद किया। बरामद यूरिया खाद और आटो रिक्शा को स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 निल/24 धारा 113 कस्टम अधिनियम मे पंजीकृत कर। विधिक कार्यवाही कर आवश्यक कार्यवाही हेतु कस्टम न्यायालय नौतनवा भेजा गया ।
इस दौरान उ0नि0 विजय कुमार यादव चौ0प्र0 सम्पतिहा थाना नौतनवां, कास्टेबल गोपाल कुशवाहा थाना नौतनवा, कास्टेबल शैलेन्द्र यादव थाना नौतनवां मौजूद रहे।