महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या / जबलपुर विश्वात्मा ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पदाधिकारी संकल्प धारण समारोह अग्रवाल बारात घर शीतलपुरी में श्री द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, शंकराचार्य जी ने इस अवसर पर वर्ण व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ण व्यवस्था सनातन धर्म का गौरव है इसे समाप्त नहीं किया जा सकता, लेकिन सनातन धर्म व देश हित में समस्त सनातनियों एवं हिंदुओं को एक होना चाहिए, उन्होंने कहा कि ब्राह्मण का उत्तरदायित्व सिर्फ अपने समाज के लिए नहीं बल्कि समस्त मानवता के कल्याण के लिए होता है, ब्राह्मण महासंघ के संस्थापक ब्रह्मर्षि आचार्य पंडित हरिशंकर दुबे जी ने विषय प्रवर्तन करते हुए महासंघ उद्देश्यों के बारे में बताया एवं कहा कि ब्राह्मण एक वर्ण ही नहीं जीवंत संस्कृति है , ब्राह्मणों के उत्थान एवं पतन पर संपूर्ण मानवता का अस्तित्व सुरक्षित है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण न्यायमूर्ति श्री श्रवण शंकर झा द्वारा करवाया गया, समस्त पदाधिकारी ने हाथ में कुशा जल लेकर के डॉ श्री राजीव लोचन शास्त्री जी के मार्गदर्शन में संकल्प लिया, कार्यक्रम में जगतगुरु राघव देवाचार्य जी महाराज, नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज, डॉ स्वामी मुकुंद दास जी महाराज, महेंद्र श्याम दास जी नागा महाराज, पगलानंद जी महाराज, छोटे मुरारी बापू , स्वामी राजेश जी महाराज अयोध्या, महामंडलेश्वर आत्मानंद गिरि,जय श्री बेन पंड्या भुज गुजरात,अमृत लाल भार्गव गुजरात,आचार्य हरिकांत जी उपाध्याय, वासुदेव शास्त्री,गिरी राज जी महाराज मथुरा,प्रमोद मिश्रा इंदौर,गणेश मिश्रा दिल्ली, भारत शुक्ल मैहर, हरिनाथ पाठक बालाघाट ,द्वारा भी आशीर्वाद प्रदान किया।। पूज्य शंकराचार्य का पादुका पूजन लोकसभा सांसद पंडित आशीष दुबे, डॉ जितेंद्र जामदार,विधायक अभिलाष पांडे, विधायक लखन घनघोरिया, पंडित रविंद्र बाजपेई, यतीश अग्रवाल पूर्व विधायक विनय सक्सेना नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा,नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज द्वारा किया गया। विश्वात्मा ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता प. देवेंद्र कुमार शर्मा, संगठन मंत्री पंडित भृगु दत्त जी महाराज, पंडित अशोक पांडे शास्त्री,निधीश पांडेय,अजय मिश्रा,सत्यप्रकाश शर्मा , डॉ कमलेश व्यास, डॉ वी वी शर्मा,कामता शास्त्री,डॉ एच पी तिवारी, श्रद्धा तिवारी, संध्या दुबे, डॉ छाया त्रिवेदी,विनीता पैगवार, रवि शंकर दुबे,देवेंद्र पांडे, उमेश पांडेय ,शक्ति त्रिपाठी,अर्चना तिवारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के साथ अन्य समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। नगर गान की प्रस्तुति डॉ दुर्गेश ब्यौहार द्वारा दी गई ,आभार महासंघ के उपाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता ब्रजेश दुबे द्वारा किया गया।