राम नगरी अयोध्या को एकऔर पेट्रोल पंप की सौगात मिल गई है। इंडियन ऑयल की तरफ से लखनऊ गोरखपुर नेशनल हाईवे NH27 पर त्रिमूर्ति होटल पीताम्बरा देवी लिंग स्टेशन के नाम से फिलिंग स्टेशन खुला l जिसका उद्घाटन महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व BJP के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कियाl
अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा प्रभु श्री राम की नगरी में पर्यटकों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही पर्यटकों के लिए लगातार यहां विभिन्न सुविधाएं भी विकसित की जा रही है। पेट्रालिंग कंपनियां भी जिले में पेट्रोल पंप व अन्य सुविधाएं विकासित कर रही है।हम इनका स्वागत कर रहे है इस पेट्रोल पंप से 40 से 50 लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा l जिले में अब कुल पेट्रोल पंपों की संख्या 128 पहुंच गई है। वही पेट्रोल पंप के प्रबंधक गुड्डू सिंह ने कहा ग्रहको को अभी फिलिंग स्टेशन केवल पेट्रोल व डीजल की ही सुविधा मिलेगी जल्द हम चार्जिंग स्टेशन के साथ सीएनजी की भी सुविधा लोगों को मुहैया कराएंगे l