नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पहल 112 सतर्क नागरिक एवं सुरक्षित प्रदेश के  अन्तर्गत विवेकानन्द शिशुकुञ्ज इण्टर कॉलेज विद्युत नगर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लखनऊ शासन की ओर से बहन श्रीमती लता सिंह की टीम द्वारा भैया-बहनों को नुक्कड़ के माध्यम से सुरक्षित रहने की सलाह दी  तथा गीत गाकर व  व्याख्यान द्वारा सभी को जागरूक किया।चौकी प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी जी द्वारा बताया गया कि किसी भी भैया-बहन को  समस्या होने पर तत्काल 112 नंबर पर डायल कर अपनी समस्या बताएं जिसका निस्तारण तत्काल विभाग द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर एन.टी.पी.सी. पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी सहित काफी संख्या में विभाग के अधिकारी गण विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राम तीरथ यादव तथा विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या  एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।