बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर नगर चैराहा के पास से उसकी गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बता दें कि नगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हथिनास निवासी राम गौड पर अपने प्यार के जाल में फंसाकर उससे शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि आरोपी से जब भी वह शादी करने की बात करती थी तो वह किसी न किसी बहाने टाल देता था। यह वायदा करता था कि समय आने पर शादी कर लेंगे। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। शादी करने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। एसओ नगर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में वांछित की कस्बा नगर स्थित राजा मूर्ति तिराहे के पास से गिरफ्तारी की गई है।