नाबालिग लड़की को पुलिस ने नदी में कूदने से बचाया

लखनऊ, गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में आज प्रातः 06:25 पर एक नाबालिग लड़की गोमती नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। लड़की ने पूछताछ में बताया कि वह घर से नाराज होकर नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को थाने लाया और उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई और लड़की को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।