वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार से ही विश्व सुरक्षित हो सकता है – सुरेश जोशी

बस्ती – आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर 20 सितंबर से जन जागरण का कार्य आचार्य सुरेश जोशी जी के नेतृत्व में चल रहा है। प्रातः काल प्रभात फेरी का उद्घाटन ओम प्रकाश आर्य ने किया। जय घोष करते हुए आर्य समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा राजा बाजार और निर्मली कुंड मोहल्ले में जनसंपर्क करके लोगों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया। जनजागरण के कार्यक्रम के अंतर्गत चाईपुरवा में उपेन्द्र शर्मा और गांधी नगर बस्ती में राधेश्याम आर्य की अगुवाई यज्ञ और उपदेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रोहित कुमार और मिथलेश देवी और बृजकिशोर आर्य मुख्य यजमान रहे। यज्ञ कराते हुए आचार्य सुरेश जोशी जी ने बताया कि वैदिक धर्म सब संस्कारों और सत्य विद्याओं का मूल है। इसलिए इसके प्रचार प्रसार से ही पूरा विश्व सुरक्षित हो सकता है। पण्डिता रुक्मिणी देवी ने अपने मधुर भजनों से महिलाओं को समाज निर्माण में अपनी दायित्व निर्वहन करने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में ब्रजकिशोर गुप्ता, मुरलीधर भारती, राधेश्याम आर्य, शिव श्याम, सत्येंद्र आर्य, प्रवीण कसौधन, रानी कसौधन, जानकी गुप्ता, राम जी जायसवाल, प्रिया जायसवाल, कृष्णदेवी, पूजा कसौधन, सोनी कसौधन, सीमा, बुद्धदेव, अजीत कुमार पांडे, देवव्रत आर्य, सर्वेश, विश्वनाथ प्रसाद, लाल बहादुर, रोहित कुमार, नीलम, चमली देवी, राज महिमा आर्य, निधि, प्रिया, मनीषा, संजना, प्रीति, मिथलेश देवी, वंदना, हरिहर मुनि वानप्रस्थी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय