जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारने पीटने, मड़ई उजाड़ देने का आरोप

 

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी मुस्तहकम निवासी परमात्मा ने गांव निवासी एक परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर मारने पीटने, मड़ई उजाड़ देने का आरोप लगाया है।
बैड़ारी मुस्तहकम निवासी राम सागर, उसकी पत्नी निर्मला देवी, पुत्र दुर्गेश, उमेश, पुत्री संगीता, मंगीता पर आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली देते हुए ईंट फेंक कर मारा, जब उसने विरोध किया तो लाठी से सीने पर प्रहार किया। लाठी के वार से वह जमीन पर गिरकर बेहोस हो गया, इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर भी मारा पीटा, उसकी मड़ई उजाड़ दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी, उसकी पत्नी, दो पुत्रों, दो पुत्रियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।