*
बस्ती, महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में दिनांक 11 एवं 12 सितंबर 2024 को राष्टीय शिक्षा नीति 2020, के अंतर्गत “नव प्रवेषित छात्राओ के लिए” अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधारभूत अवधारणाओं से छात्राओं को न केवल परिचय कराना बल्कि उन्हें शिक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है,
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,तत्पश्चात , छात्रा शांभवी शुक्ला ने मंत्रोच्चारण किया ,परंपरा का निर्वहन करते हुए महाविद्यालय के कुल गीत को गाया गया तत्पश्चात छात्रा प्रतिभा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ,”बदलते हुए परिवेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बहुत ही महत्त्वपूर्ण है और उसके नियमो में रहते हुए लगातार मेहनत द्वारा हम शिक्षा के नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है”नई शिक्षा नीति छात्राओं के व्यक्तित्व के समग्र विकास हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है, । कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर संतोष यदुवंशी, असिस्टेंट प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम के उद्देश्य, महत्त्व और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधारभूत ढांच पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए छात्राओ को समझाया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉo सुहासिनी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, समाजशास्त्र विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की तकनीकी ज्ञान को समझाया, साथ ही साथ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष यदुवंशी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 रघुवर पांडेय, डॉ0 नूतन यादव, डॉ0 सुधा त्रिपाठी, डॉ0 बीना सिंह, डॉo रूचि श्रीवास्तव, श्रीमती प्रियंका सिंह,श्रीमती नेहा परवीन, डॉ0 प्रियंका पांडेय, डॉ कमलेश पांडेय, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव , कु० मोनी पांडेय एवम छात्राएं उपस्थित रहा।