चार भैंसो का जल पुलिस व एस डी आर एफ के द्वारा किया गया सफल रेस्क्यू

*

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। ऋणमोचन घाट के किनारे शाम करीब 5:30 बजे चार भैंस चरने के लिए गई। जो सरयू नदी के उस पार चली गई।जो आगे दलदल में फस गई।काफी समय हो जाने के बाद जब भैसे नहीं लौट के आई तो मुन्ना जिनकी भैसे हैं वो उन्हें ढूंढने निकले फिर भी भैसे नहीं मिली। करीब रात 9:00 बज गया तो उन्होंने गौ सेवक अंकुर पांडे को बताया। तब अंकुर पांडे ने जल पुलिस को सूचना दिये। जो ड्यूटी पर लगे रहते हैं वह तुरंत सूचना मिलते ही जल पुलिस की वोट को लेकर साथ में एस डी आर एफ की टीम रात करीब 11:00 बजे ऋणमोचन घाट के आगे जाकर कड़ी मेहनत व मस्कत के साथ सभी भैसों का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। मुन्ना के सभी परिवार वालों ने अपनी भैसों को पाकर खुशी हुए। वहीं सभी लोगों ने व गौ सेवक अंकुर पांडे के साथ जल पुलिस व एस डी आर एफ की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया। रेस्क्यू करने में जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल सुरेंद्र यादव,कांस्टेबल नित्यानंद यादव,कांस्टेबल मुन्नालाल साहनी एस डी आर एफ जवान आरक्षी राहुल कुमार,आरक्षी सूरज पांडे शामिल रहें।