कोलकाता ,20 अगस्त कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद चल रही जांच और विरोध प्रदर्शन के बीच आरोपी संजय रॉय की सास ने कहा कि इस घटना में कई लोग शामिल हो सकते हैं। अकेले संजय यह सब नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि उनकी बेटे के साथ संजय रॉय का व्यवहार तनावपूर्ण रहा है। आरोपी की सास ने कहा कि संजय उनकी बेटी की पिटाई करता था। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
आरोपी की सास ने कहा कि संजय रॉय अच्छा इनसान नहीं था। उसे फाँसी दो या उसके साथ जो चाहो करो। वह यह काम अकेले नहीं कर सकता था। उन्होंने इस घटना में और लोगों के शामिल होने का भी संदेह जताया।
आरोपी की सास ने कहा कि शादी के छह महीने तक उनकी बेटी और दामाद के साथ रिश्ते ठीक थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते कभी ठीक नहीं रहे। जब बेटी 3 महीने की गर्भवती थी तो उसने गर्भपात करा दिया। उसने उसकी पिटाई की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद मेरी बेटी लगातार बीमार रहने लगी, मैंने उसकी दवाइयों का सारा खर्च उठाया।