संकुल की बैठक में शिक्षकों ने विचार किया साझा

दुबौलिया। लक्ष्मणपुर न्याय पंचायत की संकुल बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा, विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर में आयोजित किया गया, बैठक में शासन द्वारा प्राप्त निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन किये जाने पर चर्चा हुई, बैठक में अन्य बातों के अलावा शिक्षक डायरी का प्रयोग, फाइव टूल किट का प्रयोग, आधारशीला क्रियान्वयन, मैथ किट का प्रयोग, दीक्षा का प्रयोग आदि के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया, संकुल शिक्षक बैठक की अध्यक्षता एआरपी धर्मेंद्र कुमार की रही, इस अवसर पर प्रधानाध्यापक घनश्याम पाण्डेय, कुलदीप सिंह, प्रधानाध्यापक संविलियन विद्यालय कसैला बाबू दिनेश सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रमवापुर राजा जंग बहादुर सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सर्रैया अतिबल अजय सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय तुर्कीपुर राम भवन पाल, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय भरौटी पाण्डेय संजय सरोज, प्रधानाध्यापक बरसाव टेढ़वा महेश कुमार, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय चुइलबाबू प्रवीण कुमार यादव, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय चुइलकाजी राजकुमार, प्रधानाध्यापक संविलियन विद्यालय नांदेकुआं राम स्वरूप यादव, प्राथमिक विद्यालय पूरे ओरिराय आज्ञाराम यादव, आभा सिंह, मंजूषा पाण्डेय, ज्ञानवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।