बस्ती 19 अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के आर्य समाज गांधीनगर बस्ती में श्रावणी उपाकर्म /वेद प्रचार सप्ताह आज से शुरू हो रहा है यह जानकारी देते हुए आर्य समाज के प्रधान हरिहर मुनि ने बताया कि प्रातः काल 8:30 से 11:00 तक वैदिक यज्ञ भजन, उपदेश चयनित स्थलों पर होंगे उसके बाद शाम को प्रतिदिन 6:30 बजे से 10:00 बजे संध्या तक भजन एवं वेद कथा होगी यह कार्यक्रम 26 अगस्त तक किया जाएगा जिसमें पंडित देव शर्मा उत्तराखंड ,पंडित राधेश्याम सिंह उपदेशक गांधीनगर बस्ती, पंडित सत्येंद्र शर्मा उपदेशक ,भजनोपदेशक गांधीनगर बस्ती और हरिहर मुनि उपदेशक के प्रवचन और भजन प्रतिदिन होंगे जिसमें आप लोगों की उपस्थिति की अपील आर्य समाज गांधीनगर बस्ती के पदाधिकारियो ने विज्ञप्ति के माध्यम से की है।