बहराइच 11 अगस्त। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जनपद बहराइच में 21 जुलाई मई से 06 अगस्त 2024 तक विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत 21 जुलाई को तहसील मोतीपुर अन्तर्गत 21 जुलाई को 10 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 80 हज़ार, 23 जुलाई को तहसील नानपारा अन्तर्गत 13 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान/पशु सहायता के रूप में रू. 20.695 लाख, मोतीपुर में 03 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान के रूप में रू. 8.08 लाख, महसी के 02 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता के रूप में रू. 08 लाख, कैसरगंज के 03 व्यक्तियों के खातों में रू. 04 लाख तथा तहसील सदर बहराइच के 17 व्यक्तियों सहित कुल 48 व्यक्तियों के खातों में रू. 42.255 लाख की धनराशि हस्तान्तरित की गई है।
इसी प्रकार 26 जुलाई को तहसील कैसरगंज अन्तर्गत 02 व्यक्तियों रू. 16 हज़ार, तहसील नानपारा के 02 व्यक्तियों को रू. 2.40 लाख, महसी के 20 व्यक्तियों को गृह अनुदान के तौर पर रू. 11.68 लाख व फसल क्षति के रूप 08 कृषकों को रू. 16.04 हज़ार व 27 जुलाई को तहसील कैसरगंज अन्तर्गत अहैतुक सहायता (जनहानि) सहायता हेतु 04 व्यक्तियों के खातों में रू. 16 लाख, महसी में अहैतुक सहायता (जनहानि)/गृह अनुदान सहायता हेतु 14 व्यक्तियों के खातों में रू. 17.40 लाख, बहराइच सदर के 04 व्यक्तियों के खातों गृह अनुदान के रूप में रू. 18.5 हज़ार, नानपारा में अहैतुक सहायता (जनहानि)/पशु सहायता के रूप में 02 व्यक्तियों खातों में रू. 4.375 लाख, पयागपुर में 01 व्यक्ति के खाते में अहैतुक सहायता (जनहानि) के लिए रू. 04 लाख कुल 49 व्यक्तियों के खातें में रू. 56.20 लाख की धनराशि हस्तान्तरित की गई है।
28 जुलाई को तहसील महसी के कटान प्रभावित 11 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता (कपड़े/बर्तन) की क्षतिपूर्ति हेतु रू. 55 हज़ार, 30 जुलाई को तहसील कैसरगंज में कटान प्रभावित 03 व्यक्तियों के खातों में रू. 15 हज़ार व तहसील मोतीपुर के 11 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता (कपड़े/बर्तन) की क्षतिपूर्ति हेतु रू. 55 हज़ार, 01 अगस्त को तहसील के कटान प्रभावित 13 व्यक्तियों के खातों में आवासीय कच्चा/पक्का पूर्ण/झोपड़ी की क्षति पूर्ति हेतु रू. 14.48 लाख व तहसील कैसरगंज के 01 व्यक्ति के खाते में झोपड़ी क्षति पूर्ति हेतु रू. 8 हज़ार कुल 39 व्यक्तियों के खातें में रू. 15.81 लाख की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। इसी प्रकार 02 अगस्त को तहसील महसी अन्तर्गत 07 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान/पशु सहायता/अहैतुक सहायता (जनहानि) हेतु रू. 17.79 लाख, पयागपुर 16 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान सहायता हेतु रू. 64 हज़ार, बहराइच सदर में 01 व्यक्ति के खाते में पशु सहायता रू. 37.5 हज़ार व महसी में कटान के कारण फसलों की क्षतिपूर्ति के रूप में प्रभावित 12 कृषकों के खातों में कृषि निवेश अनुदान के रूप में रू. 88.223 हज़ार कुल 36 व्यक्तियों के खातें में रू. 19.68723 लाख की धनराशि हस्तान्तरित की गई है।
03 अगस्त को तहसील महसी के अग्निकाण्ड प्रभावित 01 व्यक्ति के खाते में रू. 03 हजार व मोतीपुर के प्रभावित 02 व्यक्तियों के खातों में रू. 13 हज़ार, नानपारा के 02 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान सहायता/पशु सहायता हेतु रू. 13 हज़ार व कैसरगंज के 01 व्यक्ति के खाते में रू. 05 हज़ार, 05 अगस्त को तहसील महसी के कटान प्रभावित 09 व्यक्तियों के खातों में आवासीय कच्चा/पक्का पूर्ण/झोपड़ी की क्षति पूर्ति हेतु रू. 6.14 लाख व तहसील मोतीपुर के 04 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान सहायता/अहैतुक सहायता के रूप में रू. 26 हज़ार तथा 06 अगस्त को महसी के कटान प्रभावित 25 कृषकों के खातों में फसल क्षति के प्रतिपूर्ति हेतु कृषि निवेश अनुदान के रूप में रू. 1.71247 लाख व 12 व्यक्तियों के खातों में गृह अनुदान/अहैतुक सहायता (जनहानि) हेतु रू. 32.20 लाख, पयागपुर 62 व्यक्तियों के खातों में अहैतुक/गृह अनुदान सहायता के रूप में 10.58 लाख कुल 118 व्यक्तियों के खातें में रू. 51.23247 लाख की धनराशि हस्तान्तरित की गई है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः