प्रधान पद के उप चुनाव में महेश ने हरिकेश को 31 मतों से हराया   

बस्ती सदर ब्लॉक के मुडा डीहा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के उप चुनाव में गुरुवार को सदर ब्लॉक परिसर में निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार यादव सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रशांत खरे व पुलिस की निगरानी  में वोटो की गिनती शुरू हुई जिसमे महेश को 404 मत मिले हरिकेश को 373 मत मिले और दिनेश कुमार को 49 मत मिले 18 मत अवैध रहे इस तरह से हरिकेश को 31 मतों से हराया निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार यादव सहायक  निर्वाचन अधिकारी प्रशांत खरे ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को  निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया