बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के डेल्हवा गाँव निवासी 25 वर्षीय एक युवक का शव साड़ी के फंदे के सहारे गाँव के पश्छिम सीवान में गूलर के पेड़ पर लटकता मिला। फंदे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जाता है कि कलवारी थाना क्षेत्र के डेल्हवा गाँव निवासी मुन्नाराम (25) रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पश्चिम गूलर के पेड़ में साड़ी के फन्दे के सहारे लटक गए। गांव के लोगों ने उन्हें गूलर के पेड़ पर फंदे से लटकते देखा तो उसके घर वालों को जानकारी दी। परिवार के लोग चीखते चिल्लाते मौके पर पहुंचे। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस ने उन्हे फंदे से नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मृतक की पत्नी उषा ने बताया कि उसके पति खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घर मे मुखिया की हुई असामयिक मृत्यु से पत्नी उषा, बेटी आरूषी, अयांशी का रो रो कर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष कलवारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्रथम दृष्टया मौत फंदा लगाने के कारण ही लग रहा है। असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।