*पंडित शिव हर्ष उपाध्याय के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि: प्रो सुनीता तिवारी*
बस्ती,पूर्वांचल के मालवीय के नाम से सुविख्यात व शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज ,महिला पी जी कॉलेज,किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय,शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती के संस्थापक प० शिव हर्ष उपाध्याय की 44वी पुण्य तिथि पर आज शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शिक्षाविदों ,प्रबुद्जनों व गणमान्य लोगों का जन समूह उमड़ पड़ा,उपस्थित जनों ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को शिद्दत से स्मरण व नमन किया,
इस अवसर पर पंडित शिव हर्ष उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए बस्ती सदर के पूर्व विधायक एवं समाज वादी चिंतक राजमणि पांडेय ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ऐसे महान व्यक्तित्व थे जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे,आजीवन भारतीय संस्कृति के सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए शैक्षिक उन्नयन में आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दिए,जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय है,सही मायने मे पंडित शिव हर्ष उपाध्याय युग दृष्टा थे,
महिला पी जी कॉलेज बस्ती की प्रचार्या एवं शिक्षाविद प्रो सुनीता तिवारी ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय के सपनो को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है,बस्ती जनपद के शैक्षिक उन्नयन में उपाध्याय जी का नाम इतिहास के पन्नो पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा,
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी अंकुर वर्मा ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा से वंचित लोगो के लिए शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना सबसे पुनीत कार्य है,
वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री उपाध्याय जी द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थाओं की प्रगति व विकस ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी, उपाध्याय जी द्वारा स्थापित सभी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक ,कर्मचारी,शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करके पंडित शिव हर्ष के सपनों को साकार करे,
शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के पूर्व प्रचार्य प्रो रघुवंश मणि त्रिपाठी ने पंडित शिव हर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ने स्त्री और पुरुषों की शिक्षा पर बराबर ध्यान दिए,उनका शैक्षिक उन्नयन का यह प्रयास समाज के लिए आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है
किसान शिक्षा समिति बस्ती के मंत्री व प शिवहर्ष उपाध्याय के पौत्र संजय उपाध्याय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी पंडित शिवहर्ष उपाध्याय जी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया,
शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करके उपाध्याय जी ने समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किया जो सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है,
किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद चंद ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय जी आजीवन गांधीवादी मूल्यों का पालन करते हुए उपाध्याय जी सद कर्म करने के उच्च आदर्शो को स्थापित किया,
ए पी एन पी जी कॉलेज बस्ती के पूर्व प्राचार्य डॉ दिलीप अस्थाना ने कहा कि बस्ती जनपद का आमजन आजीवन पंडित शिवहर्ष उपाध्याय का ऋणी रहेगा,इन्होंने बस्ती जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया,
भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ रघुवर पांडेय ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्वांचल के शैक्षिक विकास में उपाध्याय जी का महत्व पूर्ण योगदान है,आजीवन शिक्षा के विकास हेतु पंडित शिवहर्ष उपाध्याय जी समर्पित रहे,
श्रद्धांजलि सभा का संचालन हिन्दी भाषा के विद्वान व कुशल वक्ता डॉ पी एन द्विवेदी ने किया
इस अवसर पर प शिव हर्ष उपाध्याय के कनिष्ठ पुत्र शिव प्रकाश उपाध्याय, रमाकांत उपाध्याय,प्रेम शंकर उपाध्याय, किसान शिक्षा समिति के संयुक्त मंत्री नरेंद्र भाटिया, डॉ अभिनव उपाध्याय,गोपाल जी गाडियां, डॉ राजदेव मिश्रा, सी एल यादव, डॉ विश्वनाथ पांडेय,डॉ शिवेन्द्र पांडेय, डॉ रघुनाथ चौधरी,श्याम देव पांडेय, डॉ सीमा सिंह, डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी,डॉ स्मिता सिंह,सुहासिनी सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव,प्रियंका सिंह, डॉ संतोष यदुवंशी,नेहा परवीन, डॉ प्रियंका मिश्र,नेहा श्रीवास्तव, डॉ कमलेश पांडेय,डॉ दिलीप तिवारी, शिवा उपाध्याय, लेफ्टिनेंट जितेन्द्र शाही, महिमा पांडेय, शोभा त्रिपाठी डॉ संध्या, परमात्मा उपाध्याय,उपेन्द्र शुक्ला,सच्चिदानंद शुक्ला,ओंकार गिरी,कृष्ण कुमार मिश्रा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, गिरिजा नंद राव,अरुण मणि त्रिपाठी,पूनम यादव, संतोष सिंह,योगेश मिश्रा, दुर्गा सिंह,अंकुर शुक्ला ,सरजू प्रसाद पांडेय,सहित शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक व कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया,