युवा सीखें चन्द्र शेखर आजाद से राष्ट्र सेवा : सत्येन्द्र तिवारी ।
संवाददाता अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़: ब्रह्मदेव जागरण मंच के तत्वावधान में अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की 118 वीं जयंती शहर स्थित कंपनी बाग में धूमधाम से बनाई गई l सर्वप्रथम आजादी के महानायक पंडित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया l उपस्थित लोगों ने गगन भेदी नारे लगाकर अमर बलिदानी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंडित श्रीप्रकाश दुबे ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद एक ऐसे व्यक्तित्व का नाम है जिसको सुनते ही ब्रिटिश अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो जाते थे l प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदेव जागरण मंच पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि पंडित चंद्रशेखर आजाद की राष्ट्र के प्रति सेवा युवा वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत है l आजाद का त्याग युगों युगों तक याद किया जाएगा l पण्डित राज किशोर त्रिपाठी ने कहा कि पंडित चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों की बदौलत हमारा गुलाम भारत 100 वर्ष पहले आजाद हो गया l आजाद महाकाव्य के प्रणेता पंडित प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने कहा कि आजाद की बमतुलबुखारा पिस्टल से अंग्रेज बहुत घबड़ाते थे l चंद्रशेखर के बाल रूप के सौंदर्य का वर्णन करते हुए उन्होंने पढ़ा -चंद्रशेखर जैसा रत्न देख माणिक्य लजाया करता l ‘ गंगा प्रसाद पांडे व सुरेश द्विवेदी व्योम ने भी अपनी पंक्तियाँ आजाद के चरणों में समर्पित की l इस अवसर पर पंडित चंद्रशेखर आजाद को नमन करने वालों में धर्मराज पाठक रमापति मिश्रा महेश मिश्रा श्याम शंकर दुबे मनीष दुबे अनूप शुक्ल आदर्श, सूर्य प्रकाश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पंडित चंद्रशेखर आजाद की कर्मस्थली स्थित ग्राम मतुई नमक सायर के भवन को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की एक स्वर से मांग उठाई l